रिमझिम सावन की फुहारों में सखी रे सावन आयो रे किया कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर. सावन के महीने में हर महिला को अपने मायके जाने का सजने सवरने का एक विशेष उत्साह रहता है उसी को दृष्टिगत रखते हुए संस्कार मंजरी नित नवीन प्रयोग करके अपने सदस्यों के लिए अनूठे आयोजन करती रहती है कार्यक्रम में कई तरह के गेम्स जो हम बचपन में खेलते थे वह खेले गए रस्सी कूद में माधुरी गुप्ता प्रथम और तृप्ति भटनागर दूसरे स्थान पर रही।
एक बोतल मैं एक धागे द्वारा बंधी हुई चूड़ी को बैलेंस बनाकर डालना था यह देखने में जितना सरल लग रहा था उतना ही कठिन था क्योंकि कोई भी काम करने के लिए एकाग्र चित्त और संयम होना बहुत जरूरी है इस खेल में दीपाली प्रथम रही और उमा जी दूसरे नंबर पर रही।
पर्ची उठाओ और उसमें जो लिखा हो वह आपको करना है इस कार्यक्रम में सभी बहनों ने बहुत सुंदर सुंदर प्रस्तुतियां दी प्रथम स्थान पर अर्चना वामन गया जो शहर की जानी-मानी कवित्री है उन्होंने अपने पति की तारीफ इतने बेहतर तरीके से कि कि जजों का मन जीत लिया दूसरे स्थान पर सावन का गाना डांस माधुरी गुप्ता ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी तीसरे स्थान पर रीमा राजपूत जी रही।
1 मिनट गेम के जज की श्रीमती रमेश शर्मा और मंजुला सिंघल
सावन के महीने में सावन सुंदरी प्रतियोगिता आवश्यक है सावन सुंदरी प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान पर रही ममता राठौर दूसरे नंबर पर श्रीमती रमेश शर्मा और तीसरे स्थान पर मुक्ता सिकरवार रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रानू नाहर और श्रीमती रश्मि जैन ने अपने निर्णय में हमारे सभी सदस्यों को बेहतर संदेश दिए उन्होंने कहा महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं चाहे पढ़ाई हो चाहे घर हो चाहे अंतरिक्ष हो चाहे खरीददारी हो किसी भी काम में हमसे बढ़कर कोई नहीं है और मनोरंजन की जब भी बात आती है एक शुद्ध सात्विक मनोरंजन घर में रहकर भी महिलाएं हंसी-खुशी का माहौल तैयार कर लेती है अपने लिए समय निकाल कर अपने जीवन को अपने परिवार को खुशहाल बनाने का जो हुनर हम महिलाओं में है उससे हमारा समाज और परिवार और राष्ट्र दिन-ब-दिन प्रगति पथ पर आगे बढ़ता है।
सुंदर सफल कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती आशा सिंह और विनीता जैन ने किया संचालन आभा राठोर ने किया और आभार स्वस्थ संस्थापक श्रीमती नीलम जगदीश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से उपस्थित रही श्रीमती शकुंतला परिहार, ऋतु भार्गव, मंजू गोयल, मंजरी गुप्ता, पदमा आहूजा, रीमा राजपूत, उषा सिकरवार शकुंतला निरंजन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

