मप्र पुरानी पेंशन योजना लागू करेंगे-कमलनाथ
भोपाल. कर्मचारियों को लुभाने के लिये कांग्रेस नेता कमलनाथ ने ग्वालियर में कर्मचारियों के बीच दोहराया है कि हमारी सरकार बनेगी तो सबसे पहले हम पुरानी पेंशन लागू करने का काम करेंगे। जहां एक ओर भाजपा पूरी तरह से फील्ड पर सक्रिय हो गयी है तो कांग्रेस की भी सोशल मीडिया के सहारे प्रचार में जुट गयी है। दोनों पार्टी के नेता, कार्यकर्त्ता अब जनता के बीच चुनावी मुद्दे को पहुंचाने में लग गये हैं। इसी कड़ी में कमलनाथ ने बड़ा दांव खेलते हुए घोषणा को दोहराया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बहुमत आते ही पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जायेगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कई योजनाओं को 2018 के विधानसभा चुनाव में मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। इन्हीं योजनाओं के दम पर कांग्रेस ने 15 वर्ष के बाद मध्यप्रदेश की सत्ता में वापिसी की थी। पत्रकारवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह और जिलाघ्यक्ष देवेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहें।

