मकान मालिक की नजर पड़ी तो छत से कूदा चोर
ग्वालियर. बहोडापुर के लक्ष्मण तलैया इलाके में रहने वाले अरूण बाथम के घर बीती रात चोर घुस गया। चोर ने उनके घर की अलमारी खोली और सामान चोरी कर रहा था तभी आहट सुनकर अरूण की नींद टूट गई। वह भागकर बाहर की तरफ गए तो चोर ने उन्हें देखकर दौड लगा दी। वह नशे में था और उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे जा गिरा। वह घायल हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे अस्पताल ले गई।
वहीं दूसरी ओर लोडिंग में बदमाशें ने आग लगाई। खेडापति मोहल्ले में रहने वाले प्रशांत वर्मा लोडिंग चलाते है। बीती रात लोडिंग घर के बाहर खडी थी। उनकी लोडिंग में बदमाशों ने आग लगा दी। आग की लपटें देखकर वह बाहर भागे। जब तक पानी फेंक्कर आग बुझाई लोडिंग जलकर खाक हो चुकी थी।

