Latestराज्यराष्ट्रीय

भोपाल-कानपुर के बीच शुरू हुआ फोरलेन का काम, 6 घंटे में पूरी होगी यात्रा

भोपाल. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच जल्द ही नया हाईवे मिलने वाला है। यह हाईवे 526 किलोमीटर लंबा होगा और सीधे भोपाल से कानपुर को जोड़ेगा। इसका काम भी शुरू कर दिया गया है। इस हाईवे के बनने से भोपाल से सीधे कानपुर तक का सफर बगैर किसी बाधा के 6 घंटे में पूरा हो सकता है। भोपाल से कानपुर जाने वाले लोगों को झांसी के रास्ते नहीं जाना पड़ेगा साथ ही कई घंटों का सफर आसान हो जाएगा। 526 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। इस हाईवे की खासबात यह है कि इसमें अंडरपास और एलीवेटेड पुलों का निर्माण सिक्सलेन स्ट्रक्चर पर होगा जिससे भविष्य में इसका विस्तार फोरलेन से 6 लेन में करना पड़े तो दूसरा पुलस बनाने की जरूरत न पड़े। यह हाईवे लगभग तीन साल में पूरा हो जाएगा।

इसी सप्ताह एनएचएआई छतरपुर यूनिट की टीम ने महोबा से सागर के बीच के एलाइनमेंट फाइनल कर दिया है। महोबा में कंसलटेंट एजेंसी यूआरएस के साथ इस टीम ने कई स्थानों का जायजा भी लिया। एनएचएआई ने अलग-अलग सेक्टरों में बनने वाले इस हाईवे के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। वहीं जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही भी की जा रही है।

एनएचएआई छतरपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम लाल के मुताबिक कबरई से भोपाल के बीच अलग-अलग सेक्टर में नया हाईवे  बनाने के लिए डीपीआर बन गई है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है। कबरई में बाईपास के सहारे कानपुर के हाईवे को जोड़ा जाएगा। तीन सेक्टर में बनने वाले इस हाईवे के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसी माह बाकी सेक्टर के लिए टेंडर जारी हो जाएंगे। तीन साल में इसका निर्माण पूरा करने का टारगेट है। इस हाइवे के बनने के बाद भोपाल वाले सीधे कानपुर तक फर्राटे से पहुंच सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet perabet giriş norabahis giriş pashagaming betcio betcio norabahis holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet meritking jojobet norabahis grandpashabet perabet perabet giriş lunabet restbet giriş holiganbet holiganbet giriş bettilt matbet norabahis norabahis giriş kingbetting giriş lunabet giriş holiganbet jasminbet jasminbet giriş betzula jasminbet betcio egebet egebet giriş betpas betpas giriş galabet piabet betcio tokyobet betplay