भारतीय सीमा के पास चीन ने उड़ाये लड़ाकू विमान, चीन नहीं आ रहा अपनी हरकतों से बाज
नई दिल्ली. चीन के भारतीय सीमा के काफी नजदीक अपने लड़ाकू विमानों को भेजने की हरकत जून के आखिरी सप्ताह में हुई है। जब सुलग करीब 4 बजे चीनी लड़ाकू विमानों को ईस्टर्न लद्दाख सेक्टर पर एलएसी के काफी नजदीक देखा गया है। इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में तैनात राडार द्वारा भी पकड़ा गया और इसके बाद भारतीय वायुसेना ने भी मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार तेजी से प्रतिक्रिया दी।
चीन कर रहा है युद्धाभ्यास
हिन्दुस्तान टाईम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा है कि यह घटना ऐसे समय में हुई जब चीनी पक्ष पूर्वी लद्दाख सेक्टर की सीमा से लगे क्षेत्रों से एस‘400 वायुरक्षा प्रणाली समेत अपने लड़ाकू जेट और वायुरक्षा हथियारों ेस जुड़े अभ्यास कर रहा है। चीनियों के पास बड़ी संख्या में लड़ाकू जेट और मानव रहित विमान है। जिन्हें भारतीय क्षेत्र के पास तैनात किया गया है। इनमें होतान और गार गुंसा में प्रमुूख हवाई क्षेत्र शामिल है। जिन्हें पिछले 2 सालों के दौरा विकसित किया गया है।
पहले भी कर चुका है ऐसी हरकत
2020 में इस तरह के युद्ध अभ्यास के दौरान पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने सैनिकों को भारी संख्या में पूर्वी लद्दाख में भारतीय चौकियों की ओर मोड़ दिया था, जिसके कारण क्षेत्र में आमने-सामने कई झगड़े हुए हुए थे। सूत्रों ने कहा कि विमान के भारतीय चौकियों के करीब आने का मामला चीनियों के सामने ईस्ट एब्लिश्ड मैकेनिज्म के तहत उठाया गया था।
इस इलाके में हो चुका है टकराव
सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह घटना बहुत गंभीर नहीं थी, लेकिन इस तरह की घटनाओं से दूसरे पक्ष को बचना चाहिए, क्योंकि इससे आने वाले समय में वृद्धि हो सकती है। विमान LAC पर उन क्षेत्रों के बहुत करीब आ गया, जहां मई 2020 से दोनों पक्षों के बीच चल रहे सैन्य गतिरोध के दौरान भारतीय और चीनी पक्षों के बीच टकराव हुआ है।

