LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मीटर रीडरों की हो नियमित भर्ती एवं परीक्षण सहायकों से मीटर रीडिंग का कार्य न करवाया जाये .इंटक

ग्वालियर मप्र संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने पत्र के माध्यम से ऊर्जा मंत्री मण्प्रण्शासन को अवगत कराते हुए अनुरोध किया है कि प्रबंध संचालक कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य मप्रमक्षेविविकंण्लिमिटेड भोपाल द्वारा पत्र के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर को आदेशित किया गया है की मप्रमक्षेविवि कम्पनी मुरैना एवं भिण्ड वृत्त के अन्तर्गत पॉवर एवं घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग का कार्य ठेका कर्मियों से ना कराते हुए नियमित मण्डलध्कम्पनी कर्मचारियों से कराये जाने हेतु निर्देश किया गया है परन्तु महाप्रबंधक मुरैना व भिण्ड द्वारा नियमित परीक्षण सहायकों के साथ ही संविदा परीक्षण सहायकों को भी मीटर रीडिंग हेतु निर्देशित किया गया है।
साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि ठेका कर्मियों ;मीटर रीडरोंद्ध से मीटर रीडिंग के कार्य से कम्पनी प्रबंधन असंतुष्ट हैए इससे स्पष्ट होता है कि ठेका प्रथा बंन्द कर नियमित मीटर रीडरों की भर्ती करना अतिआवश्यक हो गया है साथ ही विद्युत व्यवस्था के संचालनध्संधारणए मीटर रीडिंग व अन्य कार्य बहुत ही महत्व पूर्ण एवं संवेदनशील हैए परन्तु प्रबंधन द्वारा उपकेन्द्रों में कार्यरत परीक्षण सहायकों को मीटर रीडिंग के कार्य को संपादित करने हेतु आदेशित किया गया है जबकि परीक्षण सहायक पहले से ही अति संवेदनशील कार्य को संपादित कर रहे है एवं उपकेन्द्र की समुचित देख भाल भी इन्ही कर्मचारियों के हांथ में है वर्तमान में उपकेन्द्रों की अधिकता होने के कारण परीक्षण सहायकों की अत्यंत कमी है व नवीन भर्ती करने की आवश्यकता है ना की जबाबदेह कर्मचारियों को उपकेन्द्र से हटा कर ठेका कर्मियों की पदस्थाना करना जिनके कार्य से प्रबंधन असंतुष्ट है यह निर्णय न ही कम्पनी हित में है न ही कर्मचारी हित में हैए प्रबंधन के इस निर्णय से ना जाने कितने विद्युत लाइन कर्मचारी दुर्घटना ग्रस्त हो सकते है एवं पॉवर ट्रासफार्मर व उपकेन्द्र उपकरण क्षतिग्रस्त हो जावेगें जिससे कम्पनी को मानव व आर्थिक क्षति पहुंचेगी।
परन्तु कम्पनी द्वारा नए नए प्रेक्टिकल कर विद्युत जैसे खतरे वाले कार्य को ठेका कर्मियों के हांथ में देकर कर्मचारियों को काल कवलित कर रही है जो कि न्यायोचित नही है।अतरू संगठन ऊर्जा मंत्री से विनम्र मांग करता है कि यदि कम्पनी प्रबंधन को मीटर रीडिंग के कार्य ठेका कर्मियों से कराने में असंतोष व्याप्त है तो मीटर रीडरों के नियमित पद की भर्ती की जाये एवं उपकेन्द्रों में कार्यरत परीक्षण सहायकों को यथावत उपकेन्द्र पर कार्य करवाया जाए एवं आवश्यकता अनुरूप शीघ्र नियमित भर्ती करवाने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet imajbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet