बहन के प्रेमी को को पीट-पीटकर मार डाला, युवक की तोड़ी पसलिया और पेर, प्रेमिका से मिलने आया था

ग्वालियर. भितरवार स्थित सरवा गांव में 3 युवकों ने 27 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर के JAH अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। शिवपुरी जिले के बरऊआ गांव का रहने वाला गवेन्द्र सिंह पाल अपनी बहन के घर आया था। रविवार की रात को वह पड़ोस में रहने वाली एक युवती से मिलने पहुंचा था। उस बीच युवती के 3 भाईयों ने उसे घेर लिया और लात घूसों से बुरी तरह पीटा और पिटाई से गवेन्द्र के पैर से लेकर पसलियां तक टूट गयी। उसे ग्वालियर लाया गया जहां उसने इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने हत्या की एफआईआर दज्र कर ली है।
घर से बहन की ससुराल जाने की कहकर निकला था
गवेन्द्र सिंह पाल शिवपुरी में एक निजी फर्म में काम करता था, उसकी बहन का ससुराल ग्वालियर के भितरवार स्थित सरवा गांव में है। यहां उसका बचपन से आना-जाना था। 2 दिन पहले भी वह अपने घर से बहन के घर जाने के लिये निकला था। रविवार की रात को गवेन्द्रसिंह नाजुक हालत में बहन के ससुराल के पड़ोस में घर के बाहर पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को जानकारी दी। हालत गंभीर होने से भितरवार थाना प्रभारी अतुल सिंह सोलंकी ने उसे जयारोग्य चिकित्सालय पहुंचाया और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।
आरोपियों की बहन से मृतक का था लव अफेयर
पुलिस ने बताया कि मृतक की बहन के ससुराल के पास गजेन्द्र बघेल, रतन और नरोत्तम उर्फ बंटी बघेल रहते है। उनकी बहन से गवेन्द्र का लव अफेयर चल रहा था। रविवार की रात का ेवह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। तभी घर के लोग जाग गये। इसके बाद तीनों भाईयों गजेन्द्र बघेल, रतन और नरोत्तम बघेल उर्फ बंटी ने बंधक बनाकर उसे बेरहमी से पीटा।
भाई बोला- दो दिन पहले भी हुआ था विवाद
मृतक के भाई जहिंदर सिंह पाल ने बताया कि गजेन्द्र बघेल के परिवार ने रविवार रात उसे रास्ते में घेरकर पकड़ा और पीटते हुए घर के अंदर ले गए। वहां डंडे, लाल-घूसों से बेरहमी से पीटा। जब वह पिटते-पिटते बेहोश हो गया तो उसे घर के बाहर सड़क पर फेंक दिया। गवेंद्र के मोबाइल नंबर से ही डायल 100 को सूचना दी गई थी।

