प्रयागराज पहुंचने वाले मार्गो पर 23 किमी का लम्बा लगा वाहनों का जाम, निजी वाहनों से ट्रेन से पहुंचना मुश्किल
प्रयागराज. महाकुंभ में और प्रयागराज जाने वाले मार्गो पर भारी भीड़ की वजह से 23 किमी का लम्बा जाम लगा हुआ है। सड़क से लेकर ट्रेन तक भक्तों का रेला है। हालत यह है कि दूसरे शहरों से भी भारी भीड़ लगातार चली आ रही है। उत्तरप्रदेश के कई शहरों से लेकर मध्यप्रदेश तक लोगों की भारी भीड़ स्टेशनों पर जमा है। भीड़ को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को प्रयागराज भेजा है। हवाई जहाज का किराया कम होकर भी इतना है कि सब उसका खर्च नहीं सकते है। सड़क मार्ग की हालत यह है कि प्रयागराज शहर से लेकर वाराणसी, मिर्जापुर, लखनऊ और रीवा हाइवे सहित 7 एंट्री पॉइंट्स पर रविवार को 23 किमी तक वाहनों की लाइनें लग चुकी है।
माघ पूर्णिमा की वजह से बढ़ रही भीड़
प्रयागराज शहर के अन्दर पैदल चलने वाले लोगों की संख्या लाखों में है। शहर वाले अपना काम तक पूरा नहीं कर पा रहे है। महाकुंभ में आगामी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के मौके पर देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं की भारी तादाद प्रयागराज पहुंच चुकी है। विशेष पर्व माघ पूर्णिमा को देखते हुए हर कोई त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करना चाहता है। एक ओर जहां ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जाने वाले राज मार्गो पर अभी से वाहनों का रेला दिखाई दे रहा है। जिसके चलते प्रयागराज को जोड़ने वाले राजमार्गो पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
लोगों से की जा रही घर लौटने की अपील
मध्य प्रदेश के कटनी में जाम को देखते हुए अन्य जिलों से कटनी होकर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को कटनी पुलिस रोक रही है. राष्ट्रीय राज मार्ग पर कटनी पुलिस यात्रियों से वापस घर लौट जाने की अपील कर रही है. कटनी के यातायात सूबेदार राहुल पांडे राजमार्ग पर गाड़ियों को रोककर माइक पर लोगों से महाकुंभ न जाकर कहीं और घूमने या वापस घर लौट जाने के लिए कह रहे हैं. माइक से ऐलान कर लोगों से अपील की जा रही है कि हम नहीं चाहते कि आपको किसी समस्या का सामना करना पड़े, जिनको मैहर जाना है वह आगे जाकर मैहर का वैकल्पिक रास्ता पकड़ लें लेकिन आगे बिल्कुल मत जाइए क्योंकि टोल के आगे बहुत ज्यादा भीड़ इकठ्ठी हो चुकी है. लोगों में इसका असर भी दिखाई देने लगा है और लोग वापस घर लौटने को मजबूर हो रहे हैं.

