Newsराजनीतिराज्य

फ्लैट में महादेव एप पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे 7 सट्टेबाज गिरफ्तार

सट्टा लगवाते पकड़े हुए सटोरिए - Dainik Bhaskarसटोरियों के पास से मिले लेपटॉप व मोबाइल में लाखों रूपये का हिसाब-किताब भी मिला।
ग्वालियर . ऑनलाइन सट्टा खिला रहे सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्राईम ब्रांच को 31 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों द्वारा आवासीय कालोनी महलगांव के एमआईजी-13 के फ्लैट नं. 405 में ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है। क्राईम ब्रांच की टीम को ऑनलाइन हारजीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों के खिलाफ कार्यवाही करने गिरफ्तार करने के लिये कहा गया।
डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि सूचना मिली थी कि शहर में महादेव एप पर सट्टा लगवाया जा रहा है। सूचना पर टीआई क्राइम ब्रांच अजय पवार को एक टीम बनाकर सटोरियों की तलाश में लगाया। जिस पर टीआई और उनकी टीम ने सात सटोरियों को आवासीय कॉलोनी महलगांव के फ्लैट नंबर 405 से पकड़ा है। हालांकि क्राइम ब्रांच को देखकर कुछ सटोरियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट पर थी और एक भी सटोरिए को फ्लैट से बाहर पैर नहीं रखने दिया।
पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्तियों से सट्टे के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने गेमिंग आईडी के माध्यम से क्लाइंट को जोड़कर हारजीत का दाब लगाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाना बताया। पुलिस टीम द्वारा कमरे से मिले 02 रजिस्टरों को खोलकर चेक किया तो उसमें ऑनलाइन गेमिंग सट्टा आईडी का लेखा जोखा मिला। पुलिस टीम को कमरे से 02 लेपटॉप मय 02 चार्जर, विभिन्न कंम्पनी के 11 मोबाइल मय 03 चार्जर, विभिन्न बैंकों के 10 डेबिट कार्ड, 05 चैकबुक, 02 बैंक पासबुक, 02 रजिस्टर एवं 8590 रूपये नगद मिले, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरियों से पूछताछ की जा रही है एवं पुलिस रिमाण्ड में लेकर इनके तार कहां-कहां जुड़े हैं इसके संबंध में पूछताछ की जाएगी।
पकड़े गये सटोरिये
(1) सौरभ शर्मा पुत्र उमेष शर्मा निवासी भिलाई छत्तीसगढ।
(2) इबरार अंसारी पुत्र आलम अंसारी निवासी वार्ड नं 37 थाना कुण्डा जिला देवघर झारखण्ड।
(3) सैय्यद अली पुत्र नवाच अली निवासी हरीनगर थाना कोतवाली जिला दुर्ग छत्तीसगढ।
(4) मोहित चौहान पुत्र बृजमोहन चौहान निवासी हनुमानगंज काढ़ा थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर।
(5) पवन गोस्वामी पुत्र हरिओम गोस्वामी निवासी बाबू डण्डी की गोठ थाना माधौगंज जिला ग्वालियर।
(6) मोहित पुत्र रामगोपाल झा निवासी हनुमानगंज डाढा जंगीपुरा थाना डबरा सिटी जिला ग्वालियर।
(7) अली खान पुत्र रहीश खान निवासी इन्द्रा कालोनी थाना बहोडापुर जिला ग्वालियर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *