Newsराजनीतिराज्य

दीक्षारंभ कार्यक्रम- नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विभाग एवं विश्वविद्यालय का कराया संक्षिप्त परिचय – प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया

ग्वालियर -अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, जीवाजी विश्वविद्यालय, के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम एमए अर्थशास्त्र एवं एमबीए (बिजनेस इकॉनामिक्स) में 1 अगस्त, 2024 को दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया द्वारा की गई जिसमें विभागाध्यक्ष द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को विभाग एवं विश्वविद्यालय का संक्षिप्त परिचय कराते हुए तथा CBCS क्रेडिट सिस्टम समझाते हुए उन्हें एमए अर्थशास्त्र एवं MBA (BE) के पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया। प्रो. सिसोदिया ने विभाग के शैक्षणिक स्टाफ से भी अवगत कराया ।
जीवाजी विश्वविद्यालय की उपलब्धि ‘पीएम उषा’ की जानकारी भी विभागाध्यक्ष प्रो. सिसोदिया द्वारा दी गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ICICI बैंक के रीजनल मैनेजर एसके तिवारी रहे जिन्होंने छात्र छात्राओं को विषय से एवं बैंक से संबंधित बहुत ही प्रेरणादायक जानकारी दी साथ ही देश-दुनिया की जानकारी से अध्यतन (Update) रहने के लिए बच्चों को प्रतिदिन न्यूजपेपर पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया। एसके तिवारी के साथ बैंक मैनेजर नीलम गुप्ता तथा सुश्री कश्यप भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे I जिन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय से एमबीए करने से लेकर मैनेजर बनने तक का सफर साझा किया। एस. के. तिवारी ने समस्याओं व उसके समाधान को एक रेल की पटरी के समान बताया जिसमें समस्याओं का समाधान भी समानांतर रूप से चलता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपा अनवर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *