Newsमप्र छत्तीसगढ़

रेत माफियाओं पर कार्यवाही-अवैध रेत खनन के रास्ते में जेसीबी से खोदे गड्ढंे, ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के लिये खोद गड्डे

मुरैना. अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस और प्रशासन ने एक साथ मिलकर सख्त कदम उठाया है। दिमनी और अम्बाह थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चम्बल नदी के कुठियाना और ऐसाह घाट तक पहुंचने वाले रास्तों को जेसीबी मशीनों से खोदकर नष्ट कर दिया है। रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढंे कर दिये गये है। ताकि रेत माफियाओं के ट्रैक्टर-ट्रॉली किसी भी हाल में नदी तक नहीं पहुंच सकें।
सुप्रीम कोर्ट की रोक और प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले के कुछ घाटों से लगातार अवैध रेत खनन की शिकायतें मिल रही थी। रेत माफिया बेखौफ होकर अवैध मार्गो से रेत का परिवहन रहे थे। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए दिमनी और अम्बाह पुलिस ने संयुक्त टीमें बनाई है। टीम ने घाटों पर पहुंचकर माफियाओं द्वारा नदी तक बनाये गये मार्गो को जेसीबी से काटकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिये है।
एसपी के निर्देश पर की गई संयुक्त कार्रवाई
अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि एसपी धर्मराज मीणा के निर्देश पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “रेत के अवैध परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कुठियाना और ऐसाह जैसे दो बड़े घाटों पर जेसीबी की मदद से रास्तों को नष्ट किया गया है। रास्ते काटकर बड़े गड्ढे किए गए हैं, ताकि ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी तक न पहुंच सकें।”
कलेक्टर को मिली थीं स्थानीय लोगों की शिकायतें
क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ से की थी। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पुलिस विभाग को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में पुलिस ने रेत माफियाओं के आवागमन के रास्ते बंद करने की यह बड़ी कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *