Newsमप्र छत्तीसगढ़

पार्किंग में खड़ी 5 बसें एक साथ जली, 4 धमाके हुए, प्रत्यक्षदर्शी बोले-गैस सिलेंडर भी फटे

इन्दौर. नवलखा इलाके में खड़ी पांच बसों में आग लग गयी। इसकी लपटें लगभग 5 किमी दूर तक देखी जा रही थी। आग की खबर मिलते ही फायरब्रिगेड की 2 गाडि़यां घटनास्थल पर पहुंची। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि आग लगने के बीच 4 धमाके भी सुनाई दिये। यह गैस सिलेंडर फटने के जैसे थे। फिलहाल, इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो पायी है। घटना नवलखा इलाके में 3 इमली के पास सोमवार की सुबह की है। यहां बसें पार्क की जाती हैं।

हादसे की 4 तस्वीरें…देखिए

पार्किंग में खड़ी एक बस में मरम्मत के दौरान आग लग गई।
पार्किंग में खड़ी एक बस में मरम्मत के दौरान आग लग गई।
लपटें आसपास खड़ी 4 और बसों तक फैल गईं।
लपटें आसपास खड़ी 4 और बसों तक फैल गईं।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

पार्किंग में 20 से अधिक बसें खड़ी थी
शुरूआती जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एक बस में मरम्मत का काम किया जा रहा था। इस बीच बेल्डिंग के दौरान बस ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में लपटें एक के बाद एक 5 बसों में तक पहुंच गयी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हादसे के समय घटनास्थल पर 20 से अधिक बसें खड़ी थी। आनन-फानन में इन्हें यहां से हटाया गया। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण से लोगों में घबराहट फैल गयी। वह घरों से बाहर निकल आये।
कई बार शिकायत की-पार्षद
स्थानीय पार्षद मनीष शर्मा ने कहा- रिहायशी इलाके में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। सुनवाई नहीं होने से हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। पार्षद शर्मा मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- जब तक बसें यहां से नहीं हटतीं और इसका समाधान नहीं निकलता, मैं धरने पर ही बैठा रहूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *