फोटोग्राफर का शव मिला नाले में, शराब के नशे में गिरने की आशंका
ग्वालियर. गुढा स्थित शराब की दुकान से चंद कदम की दूरी पर नाले में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक पेशे से फोटोग्राफर था और शराब पीने का आदी बताया गया है।
घटना की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। उसने पुलिस को बताया कि युवक शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे घर निकला था। लेकिन इसके बाद वापिस नहीं लौटा। पुलिस का आशंका है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। सदी और पानी की वजह से उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
क्या है मामला
शहर के माधौगंज फौजी कॉलोनी गुढ़ा निवासी 44 वर्षीय नरेशसिंह पुत्र लायक सिंह सिकरबार की लाश शनिवार की दोपहर नाले में पड़ी मिली है। नरेश मूल रूप से मुरैना-जौरा भटपुरा निवासी था। गुढ़ा में वह अपनी पत्नी ओर बच्चों के साथ रहता था। परिजन में पूछताछ में पता चला है कि व शराब पीने का आदी था। देशी शराब की दुकान से चंद कदम की दूरी पर नाले में शव मिलने की खबर माधौगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची । पुलिस ने मामला संदग्धि लगने तत्काल फोरेंसिक एक्सपर्ट कोक सिंह को भी बुलवा लिया है। पुलिस न बारीकी से जांच की है।

