वेनेजुएला ने अमेरिका ने किया हमला, काराकस सहित 4 शहरों में जबरदस्त बमबारी

नई दिल्ली. वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर अपने नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने का आरोप लगाया है। निकोलस मादुरो की सरकार ने अमेरिकी हमले को सैन्य आक्रामकता बताते हुए इसकी निंदा की है। कराकस के साथ-साथ मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा राज्यों मे बम धमाके हुए है। मादुरों सरकार ने कहा है कि वेनेजुएला का राने और धमकाने के ऐसे अमेरिकी प्रयास कामयाब नहीं होंगे। राष्ट्रपकम निकोलस मादुरों ने देश में नेशनल इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। हालांकि अमेरिका ने अभी तक इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
वेनेजुएला की राजधानी कराकरस में शनिवार त़के कइ्र जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी और कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों को देखा गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार आसमान में गरजते विमानों ने काराकास बर बम गिराये। धमाकों से इमारतें हिल गयी। शहर के ऊपर धुएं का गुबार ऊठता दिखाई दिया। वेनेजुएला की कैपिसट सिटी के दक्षिणी क्षेत्र में जहां एक ब़डा सैन्य अड्डा स्थित है। विस्फोट के बाद अंधेरे में डूब गया। एसोसिएटेड न्यूज एजेंसी के अनुसार कम से कम 7 विस्फोट सुनाई दिये। जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शहर में धमाकों के पल कैद हुए है।

