प्रसूती व स्त्री रोगी विशेषज्ञों की मप्र सोसायटी का स्टेट कॉन्फ्रेंन्स और एमपाग्स 2020 क्लीनिकलएक दिवसीय का आयोजन
ग्वालियर. एमपाग्स की स्टेट प्रेसीडेण्ट डॉ. ज्योति बिन्दल व गोग्स की प्रेसीडेन्टर डॉ. यशोधरा गौर ने चर्चा करते हुए जानकारी दी कि प्रसूती व स्त्री रोगी विशेषज्ञों की मप्र की सोसायटी का स्टेट कॉन्फ्रेंन्स और एमपाग्स 2020 क्लीनिकल अपडेट ग्वालियर में 23 फरवरी को एक दिवसीय का आयोजन ग्वालियर आब्स्ट्रेटिक और गॉयनि सोसायटी, स्त्री और प्रसूती विभाग जीआरएमसी व एमपाग्स द्वारा श्री शीतला सहाय ऑडिटोरियम केन्सर हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेन्स में संपूर्ण राज्य प्रदेश और देश से विषय विशेषज्ञ, फॉग्सी के नेशनल प्रेसीडेन्ट डॉ. अल्पेश गॉधी विशेष रूप से शामिल होंगे साथ ही कॉन्फ्रेंन्स की अध्यक्षता भी करेंगे। वह विषय विशेषज्ञ हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी में गर्भ पूर्व व गर्भावस्था के दौरान विकल्प पर उद्बोधन देगें। कान्फ्रेंन्स में संपूर्ण प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्य और विभाग विशेषज्ञ भाग लेंगे और व्याख्यान देंगे। एमपाग्स के पूर्व अध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।
कॉन्फ्रेंस में 2020 से 2020 की टीम डॉ. ज्योति बिन्दल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण करेंगी। अध्यक्ष डॉ. ज्योति बिन्दल, एडवाईजर डॉ. शशि खरे, डॉ. रूपरेखा चौहान, डॉ. रत्ना कौल, डॉ. लक्ष्मी मारू, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. रत्ना ठाकुर, डॉ. माधुरी चन्द्रा उपाध्यक्ष, डॉ. यशोधरा गौर ग्वालियर, डॉ. कविता बापट इन्दौर, डॉ. मनीशा खरे, डॉ. अलका अग्रवाल जबलपुर, डॉ. निधि मिश्रा, सागर, सेकेटरी डॉ. वीरा डौली मेहरा ट्रेजरार, डॉ विमल गर्ग, डॉ. रीता मिश्रा, कार्यकारिणी एक्जीक्यूटिव मेम्बर डॉ. अरूणा कुमार, डॉ. नीलेश दलाल, डॉ. वृन्दा जोशी, डॉ. कविता सिंह, डॉ. रोजा ओल्याई, डॉ. कुसुम सिंघल, डॉ. सुमित्रा यादव, डॉ. अर्चना मौर्य, डॉ. एस.बी.एल. श्रीवास्तव, शपथ लेंक।

