ग्वालियर के हजीरा में बीच सड़क भिड़े युवक, लात-घूंसे और बेल्ट से हुई मारपीट
ग्वालियर. हजीरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मामूली कहा-सुनी ने अचानक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। धर्म कांटा रोड पर दो गुटों के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ गई कि देखते ही देखते सडक जंग का मैदान बन गई। घटना करीब रात 12 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों, लाठी-डंडों और बेल्ओं से ताबडतोड हमला कर दिया। इस हिंसक वारदात के दौरान सडक पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो वे सहम गए वहीं कुद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की लेकिन हमलावर पूरी तरह आपे से बाहर हो चुके थे।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
मारपीट के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इस पूरी घटना का अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ युवक एक-दूसरे पर बेल्ट और लात-घंूसे बरसा रहे है।
सडक पर जारी इस ड्रामे की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही अधिकांश आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो चुके थे। हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों की पहचान स्थापित होने के बाद उन्हें थाने तलब किया जाएगा और दोनों पक्षों को सुनने के बाद सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

