रेलवे कोचों से वायर चोरी करने वाले 2 आरोपियों का RPF ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर. रेलवे यार्ड में कोचों से वायर चोरी करने वाले एक गैंग का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने खुलासा किया है। आरपीएफ ने चोरी की रेल सामग्री के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले एक रिसीवर को भी दबोचा गया है। जबकि गैंग का तीसरा सदस्य अभी फरार है। आरपीएफ के अनुसार यह कार्यवाही 14 अगस्त को की गयी हे। सब इंस्पेक्टर शैलेन्द्रसिंह ठाकुर, मनोज कुमार और अवतार सिंह धाकड़ की क्राइम विंग टीम ग्वालियर यार्ड में गश्त दे रही थी।
कोचों के अंडर गियर से वायर काटे
गहन पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 10 और 11 अगस्त की रात अपने साथी साहिल उर्फ छर्रा के साथ मिलकर आउटर में खड़े लाल रंग के रेल कोचों के अंडर गियर से वायर काटे थे। चोरी किए गए तारों को रेलवे की एक पुरानी खंडहर बिल्डिंग में ले जाकर जलाया गया। लोगों के आने पर कुछ तार वहीं छिपा दिए गए थे, जबकि जले हुए तारों से निकले कॉपर को किलागेट क्षेत्र में सोनू बर्तन वाले को बेच दिया गया था।

