प्रशिक्षण यातायात -जैबरा लाईन से पहले रोके वाहन, नही तो ई चालानी कार्यवाही होगी
ग्वालियर. यातायात को सुगम बनाने और वाहनों चालकों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 11 स्कूलों के छात्रों को यातायात के नियमों के संबंध प्रशिक्षण देने के लिये आकाशवाणी चौराहा पर एकत्रित किये है। गुरूवार की सुबह 11 बजे हरिदर्शन स्कूल के 25 छात्रों ने यातायात के नियमों का प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद वाहन चालकों से आग्रह किया कि वह यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलाये और अपने आपको सुरक्षित रखें। इस मौके पर डीएसपी ट्रैफिक आरएन त्रिपाठी, विवेक कनपुरिया, नरेश अन्नोटिया, टीआई ट्रªैफिक बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार स्मृति दोहरे और ट्रªैफिक वार्डन राजीव कुमार मौजूद रहें।
गोला का मंदिर चौराहा पर तैनात छात्र
आकाशवाणी चौराहा से 25 छात्र प्रशिक्षण लेने के बाद गोला का मंदिर चौराहा पर पहुंचे जहां पर एएसपी यातायात पंकज पाडे ने छात्रों की हौंसला अफजाई की और वाहन चालकों में यातायात के नियमों पालन करने के लिये प्रेरित किया। आपको बता दें कि यह अभियान लगभग एक माह तक चलाया जायेगा। छात्रों ने वाहन चालकों को यह भी बताया कि आपको वाहन जैबरा लाइन से पहले रोकना है नही ंतो स्वतः ई चालान बन जायेगा।

