Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के खिलाफ झूठी एफआईआर निरस्त की जाए: कांग्रेस

ग्वालियर- मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी खिलाफ राजनैतिक द्वेष भावना से सत्ता पक्ष के दबाव में आकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में झूठी एफआईआर दर्ज की गई जिसके विरोध स्वरूप जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की नेतृत्व एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ला, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा एवं विधायक सुरेश राजे की उपस्थित में फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 घंटे का मौन धरना दिया गया एवं धरने की समाप्ति के पश्चात पुलिस महानिदेशक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कांग्रेसजनो ने कहा कि उपरोक्त विषय अंतर्गत निवेदन है कि पुलिस थाना मुंगावली जिला अशोकनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज मनगढ़ंत झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें उल्लेखित किया गया है कि गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी निवासी ग्राम मुडरा थाना मुंगावली जिला अशोकनगर के साथ सरपंच के पुत्र विकास एवं उनके साथियों द्वारा दोनों लोधी भाइयों के साथ मारपीट की गई, उनकी मोटर साइकिल छीन ली गई है, उक्त घटना के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के दौरा कार्यक्रम के दौरान भेंट कराई गई जिसमें आरोप लगाया गया कि पटवारी ने गजराज लोधी एवं रघुराज लोधी पीड़ित भाइयों को यह समझाया कि यह कहनां कि तुम्हे मारपीट के साथ मानव मल भी खिलाया गया, यदि एैसा कहोगे तब मोटरसाईकल भी दूंगा, तथा परिवार का ध्यान भी रखूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş