LatestNewsराज्य

पेंशन में सिर्फ 3 हजार करोड़ का इजाफा

नई दिल्ली. पेंशन बजट में तीनों सेनाओं के रिटायर्ड सैनिकों की पेंशन और रिटायरमेंट बेनिफिट्स शामिल होता है। पेंशन के लिए 1.41 लाख करोड रुपए मिले है जो कुल डिफेंस बजट का 22.7 प्रतिशत है। पिछले साल यह आंकडा 1.38 लाख करोड रुपए था। यानी पेंशन बजट में सिर्फ 3 हजार करोड रुपए का इजाफा हुआ है। देश में तीनों सेनाओं को मिलाकर रिटायर्ड सैनिकों की संख्या करीब 26 लाख है।
सैलरी बांटने के लिए बजट का 45 प्रतिशत
रेवेन्यू बजट का सबसे बडा हिस्सा तीनों सेनाओं में सैलरी बांटने में खर्च होता है। इसमें अग्निवीरों की सैलरी भी शामिल है। इसके अलावा एक्स सर्विसमैन की हेल्थ स्कीम्स, मेंटेनेंस और रिपेयरिंग का खर्च भी रेवेन्यू बजट में शामिल होता है। इस साल रेवेन्यू बजट 2.82 लाख करोड़ रुपए है, जो कुल डिफेंस बजट का 45% है। पिछले साल के मुकाबले 12652 करोड़ रुपए यानी, महज 4.6% का इजाफा हुआ है। 2023 में रेवेन्यू बजट 2.7 लाख करोड़ था और खर्च 2.98 लाख करोड़ रुपए हुआ। यानी, बजट से करीब 28 हजार करोड़ रुपए ज्यादा। 2023 में 2022 के मुकाबले रेवेन्यू बजट में 38 हजार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş