पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहार बाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली. आज पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई की द्वितीय पुण्यतिथि है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने पूर्व पीएम की समाधि स्मृति स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम नरेन्द्र मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के कई नेता स्मृति स्थल पर पूर्व पीएम श्रद्धांजलि देने के लिये पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करके भी उन्हें याद किया। पीएम मोदी ने वीडियो ट्वीट करने के साथ ही लिखा है कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा। यह वीडियो 1.49 सेकेण्ड का है।

