पुलिस ने शुरू किया पैदलमार्च, असमाजिक तत्वों पर होगी कार्यवाही
ग्वालियर जिले के शहर व देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल मार्च प्रारम्भ किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र के भीड़भाड़़ वाले क्षेत्रों तथा बाजारों में पुलिसबल के साथ शाम के समय पैदल मार्च शुरू किया गया है। पैदल मार्च के लिये ऐसे क्षेत्रों को चुना गया है,जहां अधिक अपराधिक घटनांए घटित होती है।
ग्वालियर जिले में होने वाली वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये शाम के समय पुलिस का पैदल मार्च प्रारम्भ कराया गया है। पैदाल मार्च के दौरान पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों तथा बाजारों में एकत्रित होने वाले आवारा किस्म के युवकों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा 3 9सवारी वाहन तथा यातायात का उल्लघंन करने वालेवाहनसवारों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर के विभिन्नथाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया। ग्वालियर पुलिस द्वारा निकाले जा रहे पैदलमार्च से अपराधियों में भय व्याप्त होगा व होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

