LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में जीएसटी का छापा-ओम श्रीशुभ-लाभ कंपनी ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर कार्यालय पर कार्यवाही जारी, रिकॉर्ड जब्त

ग्वालियर. मप्र में एमपी जीएसटी की टीम ने ओम शुभ-लाभ कंपनी के ऑफिस पर सोमवार को एक साथ सर्वे की कार्यवाही की है। यह कार्यवाही ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर और श्योपुर शहरों में एक साथ की गयी है। लगातार कर चोरी की खबर विभाग को मिल रही थी। ट्रिपल आईटीएम संस्थान के सामने   िस्थत कार्यालय में इस कार्यवाही एमपी जीएसटी विभाग की टीम से कंपनीी के मालिक गिर्राज बंसल कार्यालय पहुंचे। यहां जीएसटी की टीम ने काफी संख्या में दस्तावेज चेक किये हैं। कागजात यहां से जांच के लिये विभाग के कार्यालय भी पहुंच गये हैं। एमपीजीएसटी के एक साथ छापामार कार्यवाही की पुष्टि विभाग पीआरओ अरूणप्रताप सिंह ने की है।

ओम श्रीशुभ लाभ कंपनी के बाहर खड़े जीएसटी टीम के वाहन
फूड चेन के रूप में चर्चित हुई कंपनी
ओम शुभ-लाभ एग्रीटेक प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के बारे में आपको बता दें कि कंपनी ग्वालियर-चम्बल इलाके के साथ ही हाल में मप्र की बड़ी फूड चेन कंपनी के रूप में चर्चित हुई हैं। कंपनी का किराना और खाद्य तेल का कारोबार है। हाल ही में भिण्ड में कंपनी ने एक बड़ी डील की है। ओम श्रीशुभ-लाभ एग्रीटेक कंपनी स्मार्ट वाइफ के नाम से डिपार्टमेंटल स्टोर की चेन को संचालित करती है। हाल ही में कुछ नई फैक्ट्री भी खरीदी हैं। सबसे अधिक चर्चा में कंपनी उस वक्त आई थी जब कोविड पीरियड में लोगों को सरकारी निःशुल्क आटा के पैकेट बांटे गये थे। उस वक्त कंपनी की ओर से जो आटा पैकेट बांटे गये थे उनमें से अधिकतर पैकेट में 10 किलो आटा की जगह कहीं 8 किलो तो कहीं 6 किलो आटा ही मिला था। जिसे कांग्रेस ने भी मुद्दा बनाया था।

एक साथ शुरू की गई कार्रवाई

सोमवार को MP-GST विभाग की टीमों ने एक साथ कंपनी के ग्वालियर, भोपाल,इंदौर और श्योपुर स्थित दफ्तरों पर छापामार कार्रवाई शुरू की है। कंपनी के मालिक गिर्राज बंसल का मुख्य ऑफिस ग्वालियर के हजीरा स्थित IIITM संस्थान के पास है। यहां सुबह ही टीम पहुंच गई थी। इसके अलावा भी कंपनी के शहर में कुल 5 ऑफिस हैं। सभी जगह एक साथ MP-GST की टीम ने पहुंचकर रिकॉर्ड जब्त किया है। रिकॉर्ड का मिलान स्टोर, सेल और परचेस से किया जा रहा है। जिससे GST का घालमेल पता चल सके।

इन कंपनियों के ऑफिस पर चल रही है कार्रवाई
ग्वालियर में ओम श्रीशुभ लाभ एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, ओम श्रीशुभ लाभ एग्रीटेक रिटेलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, श्री परमसुख एडिबन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, बीपी फूड प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड, ओम श्रीशुभ लाभ एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड कल्याणपुर ग्वालियर के शहर में 5 से ज्यादा दफ्तारों और गोदामों पर MP-GST की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। काफी संख्या में दस्तावेज व रिकॉर्ड जब्त किया गया है। कितने की कर चोरी शाम तक सामने आई थी यह साफ नहीं हो सका था।

MP-GST का छापा, आसपास फैली दहशत
जब MP-GST की टीम ने ग्वालियर में ओम श्रीशुभ लाभ एग्रीटेक के मालिक गिर्राज बंसल के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई शुरू की तो आसपास जिनके संस्थान थे वह परेशान हो गए। कई जगह लोग अपने-अपने संस्थानों पर ताले लगाकर भाग गए। उन्हें लगा कहीं कोई टीम उनके यहां तो नहीं आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet grandpashabet betnano meritbet