पुलिस ने अवैध पिस्टल, कट्टा सहित 3 बदमाश गिरफ्तार
ग्वालियर एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में कार्य करते हुऐ 10 फरवरी को थाना प्रभारी भितरवार निरी. केपीएस यादव को सूचना प्राप्त हुई कि घाटमपुर तिराहे के पास कुछ बदमाश अवैध हथियार लेकर किसी संगीन बारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। उक्त सूचना पर से तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी भितरवार ने मय थाना बल के बताये गये स्थान की घेराबंदी कर 3 बदमाशों को धरदबोचा। गिरफ्तार बदमाशों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 पिस्टल (32 बोर) मय 2 राउण्ड , 1 कट्टा (12 बोर) मय 5 जिंदा कारतूस तथा 01 बुलट बरामद किया जाकर पकड़े गये बदमाशों के विरूद्ध थाना भितरवार में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

