पुलिस द्वारा त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन एवं CCTV से भी निगरानी की जाएगी
ग्वालियर । आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन पर जिले में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए थाना प्रभारियों द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों में पैदल भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों व बाजारों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
महाराज बाड़ा, सराफा, दौलतगंज एवं मुरार व किला गेट क्षेत्र में स्थित बाजारों में भीड़भाड़ के दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा प्रभावी पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस द्वारा सादा बर्दी में भी बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, मॉल तथा बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं असमाजिक तत्वों व जेबकतरों पर निगरानी रखी जा रही है। पैदल भ्रमण के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तु की सघन चेकिंग की नजर रही है। ग्वालियर में समस्त अति. पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी व एसडीओपी द्वारा अपने-अपने अनुभाग में थाना प्रभारियों को व पुलिस बल को हमराह लेकर पैदल पेट्रोलिंग कराई जा रही है और आमजन से अपने वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की समझाइस भी पुलिस द्वारा दी जा रही है। धनतेरस के अवसर पर उपनगर ग्वालियर, लश्कर एवं मुरार के सराफा कारोबारियों को विशेष सतर्कता बरते हुए दुकान के अन्दर एवं बाहर CCTV कैमरे दुरस्थ रखने की पुलिस द्वारा समझाइस दी गई है और पुलिस द्वारा ऐसे स्थानों पर निगरानी भी की जा रही है। पुलिस द्वारा भी ड्रोन एवं CCTV से निगरानी की जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। ग्वालियर शहर के अलावा डबरा एवं भितरवार कस्बों में भी पुलिस द्वारा पैदल भ्रमण किया जा रहा

