Newsराजनीतिराज्य

हनीट्रेप में बिजली कर्मचारी को फंसाया, युवती ने फोन पर दोस्ती के लिये बुलाकर न्यूड कर खींचे फोटो

ग्वालियर. बिजली कंपनी के एक कर्मचारी को शालू नामक युवती ने कॉल कर दोस्ती की और मिलने के लिये बुलाया था। जब कर्मचारी मिलने पहुंचा तो युवती से उसे एक रूम में ले गयी यहां दोनों के बीच कुछ अश्लील बातचीत हुई और उसके बाद युवती ने उसके न्यूड वीडियो शूट कर लिये। इसी समय वहां 2 युवक आ धमके और कर्मचारी को पकड़ लिया। दोनों युवकों और युवती ने उसके पास रखे 20 हजार रूपये छीन लिये। इसके बाद 6 लाख रूपये की मांग की गयी। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है।
कर्मचारी को इसी शर्त पर छोड़ा गया कि शनिवार-दोपहर 12 बजे त कवह 6 लाख रूपये उनको देगा। शनिवार -दोपहर बाद उसके मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे। युवती धमका रही थी कि रूपये नहीं दिये तो यह वीडियो वायरल कर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दूंगी। घबराये कर्मचारी ने अपने दोस्तों और परिजन को सारी बातें बताई। जिसके बार 4 लाख रूपये में डील कर एक आरोपी को लेने बुलाया। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है। आरोपी के मोबाइल से कई लोगों के न्यूड वीडियो मिले हैं।
क्या है घटनाक्रम
भितरवार नगर के वार्ड क्रमांक-12 निवासी 24 वर्षीय युवक बिजली कंपनी में आउटसोर्स कर्मचारी है। साथ ही परिवार से भी आर्थिक रूप से मजबूत है। एक युवक पर पिछले 7-8 दिनों से लगातार शालू नाम की युवती के कॉल आ रहे थे। युवती उससे मीठी-मीठी बातें करती थी। बातों के साथ-साथ उसे मिलने बुलाया करती थी। फोन कॉल पर भी युवती, कर्मचारी के साथ अश्लील लहजे में बात करती थी। शुरू में तो उसने समझा कि यह कोई मजाक कर रहा है, लेकिन सात से आठ दिन लगाताार बातचीत हुई और हर बार शालू ने मिलने बुलाया। इस बार युवती के जोर देने पर फरियादी शुक्रवार रात युवती की बात मान कर डबरा उससे मिलने पहुंचा। यहां युवती ने युवक को बल्ला के डेरा पर मिलने बुलाया था। यहां कर्मचारी पहुंचा तो युवती उसे एक कमरे में ले गई।

कमरे में जाते ही बदल गए लड़की के तेवर
जब युवक कमरे में पहुंचा तो वहां युवती ने कुछ देर मीठी-मीठी बातें की और यहां युवक से अपने कपड़े उतारने के लिए कहा। इसके बाद वहां अचानक तीन युवक आ धमके। तीनों युवकों ने कमरे की कुंदी लगाकर फरियादी युवक को अर्थनग्न कर उसका VIDEO शूट किया। VIDEO बनाकर तीनों युवकों ने फरियादी को धमकी दी कि तुमने युवती के साथ रेप किया है। साथ ही ऑफर दिया कि यदि दुष्कर्म की कार्रवाई और VIDEO वायरल होने से बचना है, तो शनिवार दोपहर 12 बजे तक 6 लाख रुपए देना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet