पाकिस्तान से सटे इलाकों की सीमा पर कल फिर से बड़ी मॉकड्रिल
नई दिल्ली. पाकिस्तान से सटे राज्यों में गुरूवार की शाम को मॉक ड्रिक की जायेगी। मॉकड्रिक गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर में की जायेगी। इस बीच लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी जायेगी। सरकार ने 4 राज्यों गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू कश्मीर में मॉक ड्रिल करने का आदेश जारी किया गया है। इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किमी से ज्यादा लम्बी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी कहा जाता है। जबकि पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगने वाली सीमा अंतर राष्ट्रीय सीमा कहलाती है।
इससे पहले भी केन्द्र सरकार ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच 7 मई को देश के 244 जिलों मॉकड्रिल करने का ऐलान किया था। लेकिन 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्यवाही की। ऑपरेशन सिन्दूर के तहत भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था। जिसमें कई आतंकवादी मारे गये थे। लेकिन पाकिस्तान के 12 और आतंकी ठिकानों की सूची तैयार है। पीओके से लेकर पाकिस्तान के अन्दर तक आतंक की जड़ों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है।
PAK में 9 आतंकी ठिकाने तबाह, अब 12 ठिकानों पर नजर
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान खौफजदा है. पूरा मुल्क दहशत से भर गया है. इस बीच पाकिस्तान को ऑपरेशन सिदूर की तरह एक और ऑपरेशन का डर सताए जा रहा है. भारत ने अभी सिर्फ नौ आतंकी अड्डों पर एयरस्ट्राइक किया है. ऐसे में पाकिस्तान में मौजूद 12 और आतंकी कैंपों को टारगेट किया जा सकता है.
इससे पहले भारत ने साफ कर दिया था कि आतंकवाद की बची-खुची जमीन को भी खत्म किया जाएगा. इसके लिए भारत की तैयारी पूरी है. भारत के सीमावर्ती इलाकों में एयर डिफेंस सिस्टम अलर्ट पर है. पाकिस्तान की बौखलाहट और एलओसी पर उसकी फायरिंग को देखते सेना ने कश्मीर के 10 जिलों में कंट्रोल सेंटर बनाए हैं.
बता दें कि आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई थी, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद है. बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया था.

