पत्नी ने पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पीडि़त पति ने लगाई न्यायालय में गुहार
अलवर. आप अभी तक यह सुनते आये हैं कि पति ने पत्नी को पीटा, ऐसी घटनाओं से लोग प्रायः यह मान लेते हैं कि देश में महिलायें प्रताडि़त हो रही है, पर अब दरअसल वक्त बदल चुका है। ऐसी ही एक अजीबो गरीब खबर आयी है। अलवर से जहां प्रिसीपल पति को उसकी पत्नी बेल्ट से और क्रिकेट के बल्ले से जमकर पिटाई कर रही है। इस पिटाई के फोटोज सोशल मीडिया पर भी खूब वॉयरल हो रहे है। क्या यह पहला मामला है या ऐसे मामले अब आम हो चुके हैं? यह एक बड़ी बहस का विषय बन चुका है। जिले के भिवाड़ी की एक हाउसिंग सोसायटी में एक घर के अन्दर पति की पत्नी द्वारा बैट-बल्ले से पिटाई किये जाने का सीसीटीवी सामने आया है। पति ने पत्नी से सुरक्षा की गुहार न्यायालय से लगाई है।
क्या है मामला
यह सीसीटीवी भिवाड़ी की एक पॉश रिहायशी सोसायटी का हैए इसमे आप देख रहे हैंए एक महिला एक व्यक्ति को बल्ले से पिटाई कर रही है। सीसीटीवी अलग.अलग दिनों के हैंए पति की पिटाई कभी डंडे से तो कभी बल्ले से की जा रही है। यह पति अजीत यादव है जो प्रिंसिपल है। पिटाई के दौरान इनका 8 साल का बेटा भी सहमा सा सब कुछ देख रहा है।
पत्नि की क्रूरता का शिकार पति कई बार हो चुका है। उन्होंने इस मामले में न्यायालय में भी पत्नी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस मामले में एएसपी विपिन शर्मा का कहना है मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी सामने आने के बाद इसी आधार पर जांच की जा रही है।

