रिलीज से पहले 1 जून को गृहमंत्री अमित शाह देखेंगे अक्षय कुमार की ‘पृथ्वीराज’
नई दिल्ली. एक्टर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का नया ट्रेलर 24 मई को रिलीज कर दिया गया है। तो वहीं फिल्म 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार अहम भूमिका में नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह देखने वाले हैं। कहा जा रहा है की फिल्म के रिलीज से दो दिन पहले यानी 1 जून को नई दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है।
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में अमित शाह के साथ कुछ अन्य कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और हाई रैंक वाले ब्यूरोक्रेट्स शामिल होकर फिल्म देखेंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म के सब्जेक्ट यानी अंतिम हिंदू सम्राट वीर पृथ्वीराज चौहान की कहानी में अमित शाह का काफी इन्ट्रेस्ट है। वे हमेशा जोर देते हैं कि भारतियों को पृथ्वीराज चौहान जैसे वीरों के ऐतिहासिक मूल्यों और वीरता के बारे में जानना चाहिए, जिन्होंने गोरी के मुग़ल शासक मोहम्मद को से कई युद्ध लड़े और उसे धूल चटाई।

