दुष्कर्म के आरोपी राजेश विश्वकर्मा की अवैध प्रॉपर्टी जमींदोज
भोपाल, इंदौर जिले के थाना क्षिप्रा पर 15 जनवरी को पीड़िता द्वारा शिकायत की गई थी कि उसका पति राजेश विश्वकर्मा अपने अन्य साथियों अंकेश, विवेक, विपिन, तथा आनंद के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा अप्राकृतिक कृत्य करता है। पीड़िता की रिपोर्ट पर से थाना क्षिप्रा पर उक्त 5 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तथा जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश विश्वकर्मा की अवैध संपत्ति की जानकारी निकाली और मांगलिया स्थित आरोपी राजेश विश्वकर्मा के अवैध निर्माण फार्म हाउस को ध्वस्त किया।

