ऑटो में व्यापारी की जेब काटकर ऑटो से कूंदकर भागे 2 युवक, जेब पर ब्लेड चलाकर 50 हजार किये पार

ग्वालियर. दिनदहाड़े एक व्यापारी की जेब पर ब्लेड मारकर 2 बदमाश 50 हजार रूपये पार कर ले गये। सोमवार की दोपहर रेलवे स्टेशन से फूलबाग के बीच यह घटना हुई। फूलबाग पर चलती ऑटो से कूदकर जब दोनों युवक भागे तो व्यापारी ने जेब पर हाथ लगाया तो जेब पर कट लगा था और रूपये भी गायब थे। तत्काल ऑटो रोककर युवकों का पीछा करना चाहा, लेकिन दोनों युवक बाइक सवार अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गये। व्यापारी ने अपने बेटे के साथ डॉक्टर के पास दिखाने के लिये आया था। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने स्टेशन से लेकर फूलबाग तक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है और साथ ही ऑटो चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
भिंड निवासी विजय जैन दौना-पत्तल का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को वह अपने बेटे विकास जैन के साथ भिंड से ग्वालियर आए थे। कुछ समय पहले व्यवसायी ने अपने बेटे का अपेंडिक्स का ऑपरेशन नई सड़क पर डॉ. प्रशांत के हॉस्पिटल में कराया था। सोमवार को वह बेटे को दिखाने आए थे। ग्वालियर की रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे तो एक ऑटो किराए से नई सड़क जाने के लिए किया। ऑटो वाला 60 रुपए मांग रहा था, लेकिन व्यवसायी ने 50 रुपए देने को कहा। जैसे ही ऑटो चलने को हुआ तो एक युवक नई सड़क जाने की बोलकर ऑटो में बैठ गया। यह युवक व्यापारी के पास जाकर बैठक गया। कुछ ही दूरी पर उसका दूसरा साथी भी ऑटो की आगे वाली सीट पर बैठ गया। इसी बीच व्यवसायी के पास बैठे युवक ने ब्लेड लगाकर जेब में रखे 50 हजार रुपए पार कर दिए। फूलबाग आने से पहले युवक ने एक कॉल किया। फूलबाग चौराहा पर ट्रैफिक के बीच जैसे ही ऑटो की स्पीड कम हुई दोनों युवक चलती गाड़ी से कूद गए। इसी समय व्यापारी ने जेब पर हाथ लगाया तो कट लगा होने और रुपए चोरी होने का अहसास हुआ। व्यापारी शोर मचाते हुए पीछे दौड़ा तो तभी बाइक से पीछे आ रहे तीसरे साथी के साथ दोनों युवक गाड़ी पर बैठकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
मेहनत की कमाई ले गये जेबकट
भिण्ड के व्यापारी ने बताया है कि वह भिण्ड निवासी है और बेटे को डॉक्टर के पास दिखाने के लिये ग्वालियर आये थे। स्टेशन से ऑटो में बैठे थे। दो युवक ऑटो में बैठे और जेब पर ब्लेड लगाकर 50 हजार रूपये निकाल लिये और दोनों युवक चलती गाड़ी से कूंदकर अपने एक अन्य बाइक साथी के साथ फरार हो गये हैं। मामले की शिकायत पड़ाव थाने में दर्ज कराई है।

