LatestNewsराष्ट्रीय

दिल्ली मेट्रो का परिचालन जल्द शुरू हो सकता है

नई दिल्ली. मार्च से लेकर अभी तक बंद पड़ा दिल्ली मेट्रो का परिचालन जल्द शुरू हो सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपनी तरफ से सभी तरह की तैयारियों को पूरा कर लिया है। कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद कर दी गई है इससे एक तरफ जहां यात्रियों को रोजाना गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो दूसरी तरफ डीएमआरसी को भी रोजाना करोड़ों रुपयें का टिकट के मद में नुकसान हो रहा है। हालांकि इतने लंबे समय तक मेट्रो की सेवाएं बंद रहने की वजह से डीएमआरसी को होने वाले नुकसान में लगातार बढ़ोतरी से अब बकाया लोन चुकाने में भी असमर्थता जाहिर की है।
सीआईएसएफ ने तैयारियां शुरू की
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के बाद मे मेट्रो का परिचालन शुरू करने के लिए सीआईएसएफ ने तैयारियां शुरू कर दी है। उधर डीएमआरसी भी यात्रियों को कोविड-19 महामारी काल में संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती इंतजाम को पूरो कर रही है ताकि सेवाएं शुरू होने पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम डीएमआरसी से कहा है कि वह विभिन्न परियोजनाओं के लिये जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जिका) से लिये गये कम ब्याज दर वाले कर्ज को चुकाने के लिये दिल्ली सरकार से मदद मांगे। डीएमआरसी ने जिका से कुल 35198 करोड़ रुपये के ऋण लिये है। डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा हमें हाल ही में मंत्रालय से इस तरह का एक संदेश मिला है। उसी पर विचार और कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *