डीआरपी लाइन में योगाभ्यास, तनाव से मिलेगी मुक्ति
ग्वालियर. जिला पुलिस लाइन (डीआरपी लाइन) में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तनाव मुक्त रखने एवं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बए़ाने के लिये तथा शारीरिक मजबूती के लिये प्रतिदिन आरआई रणजीत सिंह एवं उनकी टीम द्वारा योगाभ्यास एवं प्राणायाम कराया जा रहा है।
इस योगाभ्यास कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के 12 आसनों से दिन की शुरूआत की जाती है और इसके पश्चात् विभिन्न तरह के फेफड़ों और स्वसन तंत्र का मजबूत करने वाले प्राणायाम का अभ्यास कराया जाता है। जैसे कि भस्त्रिका, प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम उज्जाई प्राणायाम एवं एकाग्रता बढ़ाने के लिये भ्रमरी प्राणायाम कराया जा रहा है। प्रतिदिन 6.30 बजे से 7.30 बजे तक योग ध्यान एवं प्राणायाम का अभ्यास डीआरपी लाइन के परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया जा रहा है। प्रतिदिन योगा करने का उद्देश्य पुलिस कर्मियों द्वारा दैनिक विभिन्न प्रकार की कानून व्यवस्था ड्यूटी को तनावमुक्त होकर संपादित करना एवं अपने पारिवारिक जीवन में भी खुश तथा निरोगी रहना है। यह जानकारी आरआई रणजीत सिंह ने दी।

