ट्राजिंट विजिट पर ग्वालियर विमानतल पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
ग्वालियर. ट्राजिंट विजिट पर ग्वालियर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पहुंचे केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से विमानतल पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनसे सौजन्य भेंट की। रक्षामंत्री विमानतल से सीधे हेलीकॉप्टर से झांसी के लिये रवाना हो गये । इस मौके पर रक्षामंत्री के स्वागत के लिये सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्वमंत्री मायासिंह, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी और साड़ा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन भी पहुंचे। यह उनकी दूसरी ट्रांजिट विजिट है शाम को ग्वालियर विमानतल से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

