पंजाब में लगातार दूसरे दिन बेअदबी पर हत्या, निशान साहिब के अपमान के आरोपी को भीड़ ने पीटकर मार डाला, पुलिस से भी झड़प
चंडीगढ़. कपूरथला में निजामपुर मोड़ गुरूद्वारा साहिब में निशान साहिब की बेअदबी के आरोप में पकड़े गए आरोपी युवक की भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसे शनिवार सुबह ही ग्रामीणों ने बेअदबी के आरोप में पकड़ा था, इसके बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने की कोशिश की लेकिन भीड़ से पुलिस का टकराव हो गया जिसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने आरोपी पर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया लेकिन अब उसकी मौत हो गई है। यह लगातार दूसरा दिन है जब बेअदबी के आरोपी की हत्या की है। इससे पहले शनिवार शाम को अमृतसर में बेअदबी के आरोपी युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई।रोपी युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई
पंजाब में शनिवार शाम को अमृतसर के बाद लगातार दूसरे दिन रविवार सुबह कपूरथला में बेअदबी की घटना हुई। कपूरथला के निजामपुर मोड़ गुरद्वारे में एक युवक ने निशान साहिब से छेड़छाड़ की। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और अपनी कैद में रख लिया। इसका पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची और युवक को ले जाने की कोशिश की। जिसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। भीड़ मांग कर रही है कि आरोपी को उनके हवाले करो। उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं क्योंकि मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात कहकर हर बार ऐसे आरोपी सजा से बच जाते हैं। भीड़ कह रही है कि वह अपने हिसाब से ऐसे आरोपियों को सजा देंगे। वहां भारी संख्या में सिख समाज के लोग इकट्ठा हो गए। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। कपूरथला के एसएसपी एचपीएस खख की अगुवाई में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। यह देख प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने सिख संगत को बादशाहपुर पुलिस चौकी के पास इकट्ठा करने के लिए बुला लिया।
रविवार सुबह आया मामला सामने
अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब में बेअदबी का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि पंजाब में एक और बेअदबी की घटना सामने आ गई थी। कपूरथला जिले में निजामपुर मोड़ गुरुद्वारे में एक शख्स ने निशान साहिब की बेअदबी की। ग्रामीणों ने बेअदबी करने वाले को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया।

