जेयू: “पर्यावरण एवं समाज”विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ समापन

पर्यावरण है तो हम हैं,पर्यावरण नहीं तो हम नहीं – प्रो.अविनाश तिवारी
ग्वालियर। चौथे”पर्यावरण एवं समाज”विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन जेयू के गालव सभागार में किया गया।कार्यक्रम का समापन राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विवि के कुलपति प्रो.साहित्य कुमार नाहर के मुख्य आतिथ्य में हुआ।अध्यक्षता जेयू के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो.आलोक कुमार, प्रो.दिलीप कुमार झा, डॉ.संतोष कुमार उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो.नाहर ने कहा कि वृक्ष लगाएं पर्यावरण के प्रति सजग रहें प्रकृति से ही आपको शुद्ध हवा एवं पानी मिलता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे JU के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि पर्यावरण है तो हम हैं पर्यावरण नहीं तो हम नहीं मनुष्य को अपना जीवन बचाना है तो पर्यावरण के साथ चलना होगा। ग्लोबल और लोकल से मिलकर बना है ग्लोकल इसका उद्देश्य पर्यावरण को बचाना है। कार्यक्रम में प्रो.तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समापन सत्र में डॉ.हरेंद्र शर्मा, डॉ.एसएन महापात्रा सहित पर्यावरण एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 09 ऑफलाईन व 02 ऑनलाईन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया जिसमें 257 प्रतिभागियों ने शोध पत्र पढ़े। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण से संबंधित पोस्टर प्रजेंटेशन दिया गया। ओरल प्रजेंटेशन में प्रथम स्थान डॉ.नेहा गुप्ता,भारत सिंह, विलाल अहमद भट्ट व पोस्टर प्रजेंटेशन में प्रथम स्थान अनुराधा पाण्डेय ने प्राप्त किया।कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में कार्य करने के लिए वैशाली उपमन्यु, अंकिता राठौर, भारत सिंह, विकास पाराशर,सचिन पिप्पल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जेयू के प्रो.डीआर राहुल,संगोष्ठी के समन्वयक डॉ.एके वर्मा,संयोजक डॉ.एसएन महापात्रा, डॉ.मधुलक्ष्मी शर्मा, डॉ.निमिषा जादौन, डॉ.अमिता यादव,डॉ.सदगुरू,सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रो.सुनीता आर्य व आभार व्यक्त प्रो.किशोर अरोरा ने किया।

