LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जेयू के खेल परिसर में बीएसएफ के डेयर डेविल्स ने दिखाये शानदार स्टंट, डॉग स्क्वॉड ने जनसमूह का मन मोह लिया

ग्वालियर. आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वष्र में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) टेकनपुर की जाबांज टीम के 52 सदस्यों ने टीम मैनेजर किरण जाधव और टीम कैप्टन अवधेश कुमार की अगुवाई डेयर डेविल्स टीम ने रविवार की शाम 4 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल परिसर में जाबांज टीम के 52 सदस्यों ने शानदार स्टंट दिखाये और इसके बाद बीएसएफ के डॉग स्क्वॉड ने शानदार करतब दिखाकर परिसर में मौजूद जनसमूह ने तालियों की गडगाहट के स्वागत किया है।

बीएसएफ के जाँबाजों ने जब एक साथ तेज रफ्तार में मोटर साइकिल चलाकर म्यूजिकल राइड का प्रदर्शन किया तो बड़ी संख्या में मौजूद दर्शक दांतों तले उँगलियां दबाने को मजबूर हो गए। इसी तरह टीम कैप्टन इंस्पेक्टर  अवधेश कुमार सिंह ने जब धधकती ज्वालाओं के बीच से तेज रफ्तार में मोटर साइकिल चलाकर 80 टयूबलाइटों के गोले को ध्वस्त करते हुए पार किया तो कोई भी रोमांचित हुए बिना नहीं रह सका। फ्लैग मार्च के साथ “डेयर डेविल शो” का शुभारंभ हुआ। इसके बाद जाँबाज सैल्युट, एरो पोजीशन, रोप साइडिंग, लैडर विथ जम्प, लैग गार्ड, फ्यूल टैंक राइडिंग, फोर मेन, फिश राइडिंग, महाशक्तिमान, शीर्षासन, मोबाइल पीटी, नेक राइडिंग, पोल एक्सरसाइज, जांबाज प्रथम, फुटरेस्ट राइडिंग, बैक राइडिंग सिटिंग, बैक राइडिंग लैडन, जांबाज सेकेण्ड, टी पोजीशन, साइड राइडिंग, टेल लाइट राइड, लैडर डबल, बैकफुट रेस्ट राइडिंग, बैक राइडिंग स्टेंडिंग, निघेवान, फाइव मेन, चेस्ट जम्प व बैक राइडिंग डबल प्रदर्शन बीएसएफ के जाँबाजों ने प्रस्तुत किए।


डेयर डेविल्स (जाबांज टीम) ने दिखाये करतब (स्टंट)
मुख्य अतिथि जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रो. कुलपति संगीता शुक्ला के आगमन के साथ डेयर डेविल्स के टीम के कप्तान अवधेश कुमार की अगुआई में जाबांज टीम ने 10 स्टंट दिखाये। जिसमें सबसे रोमांचित कर देने वाला स्टंट फ्लैग मार्च था जिसमें 7 मोटरसाईकिल पर 35 जवान राष्ट्रीय ध्वज, बीएसएफ ध्वज के साथ आगे बढ़ रहे थे और दूसरा जब टीम का सदस्य आग के गोले में जम्प लगाता हुआ तो उस समय मौजूद जनसमूह ने तालियों की गडगाहट स्वागत किया।

श्वान दस्ते ने भी दिखाए हैरतअंगेज करतब
जीवाजी विश्वविद्यालय के मैदान पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते द्वारा प्रस्तुत किए गए हैरतअंगेज करतबों ने सभी को भीतर तक प्रभावित किया। अपराधियों से निपटना हो अथवा फिर तस्करों की पहचान या फिर कठिन बाधाओं के बीच से होकर गुजरना हो। राष्ट्रीय श्वान दस्ते ने सभी बाधाओं को फतह करने का जीवंत प्रदर्शन करके दिखाया। साथ ही भारतीय योग विधा और स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित प्रेरणादायी करतबों का प्रदर्शन श्वान दस्ते ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद गणमान्य नागरिकों व बच्चों ने करतल ध्वनि के साथ श्वान दस्ते का उत्साहवर्धन किया।


डॉग स्क्वॉड दल ने दिखाये करतब
सीमा सुरक्षा बल के डॉग स्क्वॉड दल के प्रदर्शन के दौरान आसामाजिक तत्व प्रदर्शन कर रहे थे उस समय उन प्रदर्शनकारियों पर बीएसएफ के डॉग को दौड़ाया गया और दूसरा बस के ऊपर चढ़े आतंकवादी को पकड़ने के लिये डॉग को टॉस्क दिया गया तो पांचवी बार अपने टॉस्क को पूरा करते हुए बस पर चढ़ गया तो भीड़ में उपस्थित नागरिकों ने जमकर तालियों से डॉग दल का स्वागत किया।

10 स्टंट स्टंट दिखाये
रविवार की शाम 4 बजे से बीएसएफ की 52 सदस्यीय जाबांज  लगभग 10 स्टंट दिखाये  जिसमें म्यूजिकल राईडिंग 16 सदस्यों, फ्लैग मार्च 30 सदस्य, पॉल राइडिंग 2 संदस्य, ऐरो पॉजीशन, बैंक राइडिंग लैडर, बैंक राइडिंग स्टेडिंग, शीर्षासन, क्रिश राइडिंग और फायर जम्प आदि फॉर्मेशन बनाये।

26 जनवरी को राजपथ पर करेंगे प्रदर्शन
नई दिल्ली में राजपथ पर 26 जनवरी 2022 में सीमा सुरक्षा बल की 52 सदस्यीय टीम अपने कर्त्तव्य दिखायेंगी। इसके लिये जाबांज टीम पिछले कई दिनों से स्टंट (फॉर्मेशन) बनाने के लिये 4 घंटे-घंटे पसीना बहा रही है। जानकारी के अनुसार बीएसएफ की टीम के नाम से 17 विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet giriş