Uncategorized

जीवाजी विश्वविद्यालय के कैलाश नगर में खाली पडे 32 प्लाटों का नहीं ले पाया कब्जा, पत्रों का आदान-प्रदान हो रहा है

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के पीछे कैलाश नगर में अवैध रूप से कब्जा कर रखा हैं जिसका न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। यह सिस्टम में रहकर सिस्टम के लोग किस तरह से जनता की जमीन के साथ खिलवाड करते है। यह केस सबसे बड़ा उदाहरण है। जीवाजी विश्वविद्यालय की जमीन पर कोई 28 वर्षो पूर्व कब्जा किया गया था। एक सोसायटी बनाकर बेचने का धंध भ, तब से कुलपति व कुलसचिव सिर्फ पत्रों का आदान-प्रदान कर रहे है। लेकिन विश्वविद्यालय के अन्दर 6 बीघा जमीन पर कैलाश नगर बसा दी गयी है। बड़ी बात यह है कि 2016 में राजस्व भी सीमांकन कर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें जमीन जीवाजी विश्वविद्यालय की ही पायी गयी है।
इसके बा दभी 25 से अधिक पत्र प्रशासन को लिखे जा चुके हैं। लेकिन जीवाजी विश्वविद्यालय को न तो जमीन मिली और न ही कब्जे हटवाये गये है। साल 2020 के बाद सोसायटी के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा और सचिव जमुना प्रसाद शर्मा ने जीवाजी विश्वविद्यालय की 6 बीघा जमीन पर 65 प्लॉट काट चुके हैं। इनमें से 32 पर निर्माण हो चुका है। शेष 33 खाली प्लॉटों को भी जीवाजी विश्वविद्यालय प्रशासन वापिस नहीं ले सका है।
मकानों पर नोटिस चस्पा…
जेयू की जमीन पर बने मकानों पर तहसीलदार ने नोटिस चस्पा ​किया है- क्यों न आपको शासकीय भूमि से बेदखल कर दिया जाए।
प्लॉट मालिक की पीड़ा
सुरेश सैनी बोले- 22 साल पहले कैलाश नगर में प्लॉट खरीदा था। तब जेयू अफसरों ने आपत्ति क्यों नहीं की? रजिस्ट्रार ऑफिस ने रजिस्ट्री कैसे की? हमें प्रताड़ित कर रहे हैं। हम न्यायिक कार्रवाई करेंगे।
कब्जे के सवाल पर एक-दूसरे के पाले में गेंद डाल रहे जिम्मेदार
प्रो. राजकुमार आचार्य (कुलगुरु, जेयू): जीवाजी यूनिवर्सिटी की 6 बीघा जमीन पर कब्जा है? इसके बार में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है। इस बारे में इंजीनियरिंग विभाग ही बता सकेगा।
डॉ. राकेश कुशवाह (रजिस्ट्रार, जेयू): हमने 2016 के बाद से लगातार पत्र लिखे, पर नजूल तहसीलदार की समिति पजेशन नहीं दिला पाई।
शिवदत्त कटारे (तहसीलदार): जब कब्जा हो रहा था, तब जेयू ने एफआईआर क्यों नहीं कराई? जिन लोगों ने मकान बनाया है उन्हें नोटिस जारी कर न्यायालय में उपस्थिति होने कहा है।
केके कुशवाह (संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी): दस्तावेज के आधार पर हम कॉलोनी को मंजूरी देते हैं। कैलाश नगर सोसायटी ने जेयू की जमीन पर प्लॉट काटे हैं या नहीं। इसकी जानकारी फाइल देखने के बाद ही बता सकूंगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş