LatestNews

जीवाजी क्लब के सदस्यों ने चुनाव का किया बहिष्कार

ग्वालियर. जिम की बदहाली से नाराज जीवाजी क्लब के कुछ सदस्यों ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। सदस्यों के गुस्से को भांपते हुए चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने अपने तरीके से उन्हें मना रहे है जबकि कुछ सदस्यों ने जिम के गेट पर बाकायदा बैनर टांगकर अपना रोष जहिर किया।
जिम के बाहर सदस्यों ने चुनाव बहिष्कार का बैनर टांगा
जीवाजी क्लब के चुनाव में इस बार गुटबाजी से ज्यादा विकास के नाम पर ज्यादा माहोल गरमाया हुआ है। अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी के सदस्य तक विकास के मुद्दे पर वोट मांग रहे है। इस बीच आज सुबह क्लब के जिम के बाहर सदस्यों ने बाकायदा चुनाव बहिष्कार का बैनर तक टांग दिया। इसमें साफ लिखा है कि जिम की बदहाली से वे लोग काफी नाराज है। जब यह खबर फैली तो अध्यक्ष से लेकर कार्यकारिणी तक के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर सदस्यों को मनाने पहुंचे।
6 माह के भीतर जिम को चाकचौबंद करा देंगे
कई प्रत्याशियों ने आश्वस्त भी किया कि वे चुनाव के 6 माह भीतर ही भीतर जिम को चाकचौबंद करा देंगे। वहीं सचिव पद के प्रत्याशी ने सोशल मीडिया पर भी वादा किया है कि वे जिम को अत्याधुनिक बनाएंगे और कई सुविधाओं से लैस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *