LatestNews

ब्लैकमेल-बैतूल में गैंगरेप से आहत छात्रा स्वयं को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत

बैतूल. यहां गैंगरेप से आहत होकर स्वयं को जिन्दा जलाने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। छात्रा ने मंगलवार की शाम 6 बजे घर में अग्निस्नान किया था। घटना में छात्रा 95 प्रतिशत जल गयी थी। बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गयी है। छात्रा ने अपने बयान में नामजद आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
छात्रा ने पुलिस को बताया था कि एक माह पूर्व 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक ज्यादती की थी। पुलिस ने बताया कि शाम 6 बजे छात्रा दोनों बहन छत पर थी और माता पिता घर से बाहर गये थे। उसी समय छात्रा ने कैरोसिन डालकर स्वयं को आग के हवाले कर दिया। उसे पहले यहां जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे बेहतर इलाज के लिये नागपुर भेजा गया था। जहां पर उसकी मौत हो गयी।
कैटरिंग के काम के बीच हुई मुलाकात
ऐसा बताया जिा रहा है कि कैटरिंग के काम के दौरान छात्रा की संदीप, अजय और नीतेश से दोस्ती हुई थी। लगभग डेढ़ माह पूर्व तीनों युवकों ने बैतूल के एक ऑफिस में छात्रा के साथ गैंगरेप किया था। छात्रा ने परिजन को इस घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन गैंगरेप से वह बहुत आहत थी। इसके बाद से आरोपी छात्रा को लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कोतवाली थाने में केस दर्ज कर 2 आरोपियों संदीप और नीतेश को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी अजय की तलाश जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *