जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर, 24 घंटे में दूसरा जवान शहीद, कुपवाड़ा में एक आतंकी भी ढेर
जम्मू कश्मीर. कुपवाडा के कोवुत इलाके में बुधवार सुबह सेना-आतंकियों के बीच गोलीबारी में एक और जवान शहीद हो गया है। शहीद हुए इस जवान की पहचान सामने नहीं आई है। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। इससे पहले मंगलवार को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे।
सेना ने बताया कि कुपवाडा जिले के कोवुत में मंगलवार को 2 से 3 आतंकियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की जिसके बाद एनकाउंटर शुरू हुआ। मुठभेड में एक नॉन कमीशंड अधिकारी घायल हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन आज सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। कुपवाडा में अभी भी सेना और आतंकियों के बी रूक-रूककर गोलीबारी हो रही है। जानकारी के अनुासर घुसपैठ की कोशिश कर रहे इन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने कल ही घेर लिया था।

