LatestNewsराज्य

दिल्ली से मिली फटकार ढीले हुए MP के मंत्री के तेवर

भोपाल. वन एवं पर्यावरण विभाग छिनने से नाराज चल रहे मंत्री नागर सिह ने अब खुद को विधायक बताया। उन्होंने दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से मुलाकात की इसके बाद वीडियो जाी कर कहा मैं नागर सिंह, विधायक आलीराजपुर। दिल्ली से लौटने के बाद आधी रात मंत्री नागर सिंह मुख्यमंी निवास पहुंचे। उन्होंने सीएम मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम हाउसे में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद थे।
भाजपा हाईकमान ने को कड़े रुख के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान के बगावती तेवर ढीले कर दिए। वन एवं पर्यावरण विभाग खुद से हटाए जाने की नाराजगी लेकर दिल्ली पहुंचे नागर को भाजपा के दिग्गज नेताओं ने फटकार लगाई। उनसे दो-टूक कह दिया गया कि पार्टी का हर निर्णय स्वीकार करना होगा।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
नतीजतन, मंगलवार शाम को दिल्ली से भोपाल लौटकर मंत्री नागर सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और डाॅ. मोहन यादव के समक्ष अपने इस्तीफे के बयान पर खेद प्रकट किया। इसके बाद से उन्होंने पूरे प्रकरण पर मौन साध लिया है। अब उनको अनुसूचित जाति कल्याण विभाग पर ही संतोष करना होगा।
इस्तीफा देने की बात कही थी
वन एवं पर्यावरण विभाग छीनकर हाल ही में मंत्री बने रामनिवास रावत को देने पर नागर सिंह ने मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि सांसद पत्नी अनीता नागर से भी इस्तीफा दिलवाऊंगा। उनके इस बयान पर पार्टी हाईकमान ने उन्हें दिल्ली बुलाया। नागर के पास अब अनुसूचित जाति कल्याण मंत्रालय ही बचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş