जमीन के लिये हत्या, खेत पर कब्जा करने वालों ने किसान को पीट-पीट कर मार डाला
ग्वालियर. ढाई बीघा जमीन के लिये 3 लोगों ने एक किसान की डण्डे और लात घूसों से जमकर मारपीट की और इतना ही नहीं बेरहमी से इतना पीटा कि वह बेहोश तक हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गये। शरीर में कई जगह अंदरूनी चोट थी। पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और साधारण मारपीट का मामले की एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन कुछ देर में घायल की सांसें उखड़ने लगी और उसकी मौत हो गयी। किसान की मौत पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और साथ ही मारपीट के मामले को हत्या में तब्दील कर दिया गया।
क्या है घटनाक्रम
पिछोर के बड़ी अकबई गांव निवासी 50 वर्षीय रामहेत पुत्र लक्खू जाटव की ढाई बीघा जमीन है। जिसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपए है। पास ही बलवीर सिंह तोमरए नरेन्द्र तोमर की जमीन है। रामहेत की जमीन पर पड़ोसियों ने कब्जा कर रखा है। रामहेत अभी तक ग्वालियर में रहता था। शुक्रवार को वह अपनी जमीन देखने पहुंचा था। जमीन पर रखे कुछ पत्थर वह हटा रहा था तभी बलवीरए नरेन्द्र व बलवीर के खेत पर बटाई का काम करने वाला परिहार वहां आ पहुंचे। पहले तो तीनों ने उससे जातिगत गालियां दीए जब विरोध किया तो डंडों से पीटना शुरू कर दिया। लात घूसों से तब तक पीटा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गया। इसी समय रामहेत का भाई रामबाबू वहां आ गया। हमलावर जाते.जाते धमकी देकर गए कि पुलिस में गए तो और ज्यादा मारेंगे।
घायल को भाई ने पहुंचाया अस्पताल, तड़फते हुए तोड़ा दम
ळमलावरों के भागने के बाद घायल को उसके भाई ने हॉस्पिटल पहुंचाया। शरीर में सिर्फ पैर के घुटने से खून निकल रहा था। लेकिन अन्य सीने और सिर में अन्दरूनी चोट थी। घायल रामहेत बार-बार उल्टी कर रहा था। झगड़े की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज कर मारपीट की एफआईआर दर्ज कर ली। लेकिन पुलिस के अस्पताल से निकलते ही रामहेत की हालत बिगड़ने लगी। उसे सीने और सिर में तेज दर्द होने लगा और तड़फते हुए उसकी मौत हो गयी।
पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा
रामहेत की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजल दिया है। पुलिस ने मारपीट के मामले में हत्या में तब्दील करने की तैयारी कर ली है, रामहेत की मौत कहां चोट लगने से हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

