Newsराजनीतिराज्य

छात्रों ने कहा समय पर नहीं सो पा रहे हैं, नींद पूरी न होने में मोबाइल सबसे बड़ी बाधा- कुलानुशासक

ग्वालियर – स्क्रीन टाइम बढ़ने एवं मोबाइल के अधिक उपयोग के कारण अधिकतर छात्र समय पर नहीं सो रहे हैं, जिसके कारण उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है। यह बात जेयू के कम्प्यूटर विज्ञान और अनुप्रयोग अध्ययनशाला के छात्रों ने कुलानुशासक मण्डल के सामने संवाद के दौरान स्वीकार की। कुलानुशासक प्रो.एस.के.सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक आपराधिक कृत्य है, हमें न केवल इससे दूर रहना है बल्कि इस तरह की घटना देखने या जानकारी मिलने पर कुलानुशासक मण्डल, एन्टी रैगिंग से जुड़े सदस्यों एवं विभाग के शिक्षकों को तुरन्त सूचित करना है।
उन्होंने कहा कि रैगिंग में शामिल छात्रों का कैरियर बरबाद हो जायेगा, उनकी अंकसूची एवं अन्य प्रपत्रों पर रैगिंग में शामिल होने का उल्लेख किया जायेगा। सभी छात्रों ने यह भरोसा दिलाया कि वे इस तरह की किसी भी घटना में शामिल नहीं होंगे। संयुक्त कुलानुशासक डॉ. रामशंकर एवं विभागाध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता ने भी छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक भूमिका यादव, पुश्पेन्द्र चतुर्वेदी, डॉ. सुशील शर्मा, श्रीमती रोमसा धमीजा तथा बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्रायें उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *