Latestराज्य

25 फीट की गणेश प्रतिमा स्थापित होने से पहले बीच सड़क पर गिरी, कई घायल

ग्वालियर. शहर में शिंदे की छावनी में स्थापना के लिए ले जा ई जा रही 25 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा गिर गई। बीच सडक पर हुए इस हादसे में कुछ लोग घायल हो गए। सडक पर गढ्ढे होने के कारण ऐसा हुआ है। कल शाम को 5 बजे से यह प्रतिमा रास्ते में थी। अब टूटी हुई प्रतमा को हटाने का कार्य चल रहा है। मौके पर उर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर सहित पुलिस फोर्स व प्रशासन मौके पर पहुंचा।
मूर्ति के नीचे दबकर कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन कोई सामने नहीं आया। घटना के बाद हंगामा हो गया। गणेश प्रतिमा स्थापित करने वाले जाम लगाकर गड्‌ढे के लिए जिम्मेदारों पर एफआईआर करने अड़ गए। 2 घंटे तक हंगामा चला। इसके बाद पुलिस पहुंची और खंडित मूर्ति को विसर्जित कराने का इंतजाम कर उनकी सभी मांगों पर एक्शन लेने का आश्वासन दिया।
उधर, सड़क पर गड्‌ढे और प्रतिमा के खंडित होने पर ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर का कहना है कि शिंदे की छावनी की सड़क सही है, लेकिन जिस गड्‌ढे से हादसा हुआ है, यह किसी एजेंसी ने खुदाई की है। अब हम यही पता लगा रहे हैं कि यह किसने खोदी थी और लापरवाही पर एक्शन लिया जाएगा।

प्रतिमा गिरने के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया। वे जिम्मेदारों पर एफआईआर की मांग कर रहे थे।

गाड़ी का पहिया गड्‌ढे में आया, प्रतिमा एक ओर झुकी और गिर गई

शहर के शिंदे की छावनी स्थित खल्लासीपुरा में बीजासेन माता कमेटी के सदस्यों ने शहर की सबसे ऊंची और भव्य गजानन प्रतिमा की स्थापना करने की ठानी थी। जीवाजीगंज में उन्होंने भगवान गणेश की 25 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार कराई थी। शनिवार को गणेश चतुर्थी के दिन रात 12 बजे पूजा कर भक्त गजानन की प्रतिमा को खल्लासीपुरा स्थापना स्थल तक ले जाने के लिए निकले थे।20 घंटे लगातार चलने के बाद यह प्रतिमा को रविवार रात 8 बजे तक शिंदे की छावनी में नवाब साहब का कुआं तक लाई गई थी। यहां सड़क बहुत जर्जर हालत में है। इस वजह से सभी भक्त मंडल के सदस्य प्रतिमा को सावधानी से निकाल रहे थे, लेकिन तभी एक गहरे गड्‌ढे में गाड़ी का पहिया पड़ते ही मूर्ति एक तरफ को झुकने लगी। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन वजन इतना ज्यादा था कि प्रतिमा गिरकर खंडित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pusulabet pusulabet holiganbet matbet betcio galabet betplay betzula meritking grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş bahiscasino ikimisli hilbet betcio betplay betcio setrabet atlasbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş grandpashabet cratosroyalbet grandpashabet radissonbet gameofbet romabet betgit jojobet holiganbet holiganbet