Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में शंकरपुर में चला प्रशासन का बुलडाेजर, 18 मीटर चाैड़ी हाेना है सड़क, 100 मकान टूटेंगे

ग्वालियर. शंकरपुर इलाके में सड़क की चौड़ाई 18 मीटर होना है। यहां पर करीब 100 मकान अवैध रूप से बनाए गए हैं। प्रशासन की चेतावनी के बाद भी जब अवैध निर्माण नहीं हटाए तो आज प्रशासन , नगर निगम और पीडब्ल्यूडी का अमला शंकरपुर में पहुंचा। यहां सुबह से बुलडोजर की सहायता से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दाैरान कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन पुलिस बल की माैजूदगी के कारण थोड़ी देर में ही हंगामा शांत हो गया।

शंकरपुर के किशनबाग इलाके में सड़क की चाैड़ाई कम है। प्रशासन को यहां सड़क की चौड़ाई 18 मीटर चौड़ी होना है। जबकि कई लोगों ने यहां पर सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करके मकानों का निर्माण कर लिया है। यहां एक दो नहीं बल्कि करीब 100 मकान अवैध रूप से बने हुए हैं। प्रशासन ने जब नापजोख के बाद अतिक्रमण होना पाया तो सभी लोगों को हिदायत दी गई कि वह अवैध निर्माण को जल्द से जल्द हटा लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी जब लोग नहीं माने तो प्रशासन की टीम आज बुलडोजर के साथ किशनबाग इलाके में पहुंच गई। फिर मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *