LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में खडी बस में कंडक्टर ने रेप किया, पुलिस ने गिरफ्तार किया

ग्वालियर. रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी एक खाली बस में महिला को बंधक बनाकर बस कंडक्टर ने रेप किया। घटना सोमवार रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता ने घटना की रिपोर्ट पड़ाव थाने में दर्ज कराई। पुलिस फौरन स्पॉट पर पहुंची और भागने से पहले आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता भिंड की रहने वाली है। पति से तलाक का केस चल रहा है, लेकिन पति कोर्ट नहीं आ रहा। उसी का पता करने के लिए वह शिवपुरी देहात थाने गई थी। इसके बाद भिंड लौट रही थी।

ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर खाली बस में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म। - Dainik Bhaskar
क्या है पूरा मामला
पीड़िता ने बताया कि ग्वालियर पहुंचकर वहां से शिवपुरी-गुना जाने वाली बस में सवार हो गई। बस ने दोपहर में उसे शिवपुरी उतार दिया। ग्वालियर से शिवपुरी के बीच सफर के दौरान महिला से बस कंडक्टर विष्णु ओझा निवासी बदरवास सखारोड़ से जान पहचान हो गई। विष्णु ने महिला से उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने बताया कि 2 घंटे बाद गुना से बस लौटेगी तो वह उसे फोन कर देगा। उसे आराम से ग्वालियर छोड़ देगा। शाम को कंडक्टर विष्णु ओझा ने महिला को फोन कर शिवपुरी बुलाया और अपनी बस में बैठा लिया। रात करीब 9 बजे बस ग्वालियर बस स्टैंड पहुंच गई। पूरी बस खाली हो गई। विष्णु ने महिला से कहा कि वह बस में ही बैठी रहे। वह 10 मिनट में लौटकर आ रहा है, फिर उसे भिंड छोड़ देगा। करीब 9.30 बजे बस कंडक्टर वापस लौटा। उसने खाली बस के दरवाजे अंदर से लॉक कर दिए। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बलात्कार करने के बाद वह बस में महिला को छोड़कर चला गया।

घटना रोडवेज बस स्टैंड में रात करीब 9.30 बजे की है।
पुलिस ने भागने से पहले आरोपी को पकड़ा
वारदात के बाद डरी-सहमी महिला ने एफआरवी 112 को सूचना दी। एफआरवी ने महिला को पड़ाव थाना पहुंचाया। पड़ाव पुलिस महिला को लेकर बस स्टैंड वापस आई। यहां बस की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी विष्णु ओझा निवासी बदरवास को भागने से पहले ही पकड़ लिया। महिला का मेडिकल कराकर रेप का मामला दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet