ग्वालियर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, कमलनाथ नहीं पहुंचे
ग्वालियर. सोमवार को कांग्रेस पार्टी प्रदेश स्तरीय सवंधिान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि के सामने मैदान में शुरू हुआ। कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक सतीश सिकरवार मौजूद रहे। हालांकि कमलनाथ नहीं पहुंचे है।
जीतू पटवारी बोले संविधान को बचाने ग्वालियर से शुरू होगा अभियान
रैली से पहले प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई, संविधान बनाने में भूमिका निभाई, इसलिए उसकी रक्षा करना भी कांग्रेस की जिम्मेदारी है। पटवारी ने कहा, आज जब संविधान पर हमले हो रहे हैं, तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस इसका सबसे बड़ा संघर्ष कर रही है। देश में गरीबों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, जो साफ संकेत है कि संविधान खतरे में है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से ग्वालियर में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी आमंत्रित किया है।

