नूह में जामताड़ा की तर्ज तैयार हो रहे हैं एटीएम कटर गैंग, 8 साल की उम्र से काट कर रहा एटीएम, 15 मिनट में काटता हूं एटीएम मशीन
ग्वालियर. पिछले वर्षो में 20 मिनट में एटीएम काटकर 14 लाख रूपये लूटने वाले नूह मेवात (हरियाणा) की गैंग के 2 और सदस्य हाथ लगे हैं। पकड़े गये सदस्यों में एक एटीएम काटने का मास्टर है। सादिक उर्फ शाहिद ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसकी आयु महज 34 साल है और वह 8 वर्ष की आयु से गैस कटर के साथ खेल रहा है। कितने भी मोटे लोहे की चादर का एटीएम बना हो उसे काटने में उसे महज 12 से 15 मिनट लगते है।
डसने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि हरियाणा के मेवात स्थित नूह में घर-घर में बच्चे एटीएम काटना जानते हैं। यहां जामताड़ा की तर्ज पर नये गैंग तैयार किये जाते है। यहां के हिस्ट्रीशीटर घर के बच्चों को इस काम में माहिर बनाते हैं। पूरे देश में वारदात कर यह अपना जीवन यापन करते हैं। फिलहाल पकड़े गये दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के बाद इनसे लूटी गयी रकम कैश ट्रे मुरैना में आसन नदी की पुलिस के नीचे से बरामद की गयी है।
ग्वालियर में साल 2024 में बहोड़ापुर इलाके में एटीएम काटने वाली गैंग के सरगना शाहलीन उर्फ शालीन खां, ताहिर खान, यशवीर सिंह को तीन महीने पहले पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया था। पर शाहरुख खान और शाहिद उर्फ सादिक फरार थे। पर एक दिन पहले ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी की दोनों को नूह मेबात में देखा गया है। जिस पर पुलिस ने हरियाणा के नूह में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया है। इसमें शाहिद उर्फ सादिक गैस बैल्डिंग की दुकान पर कटर चलाता मिला है, जबकि शाहरुख एक आई-20 कार को किराए पर चलाते मिला है

