Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर-चंबल में बारिश के साथ ओले गिरे

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद बादल और बारिश का दौर है। भिंड की गोहद तहसील में आज सुबह 6.50 बजे बारिश के साथ ओले गिरे। रात में भी ओले गिरे और बारिश हुई। टीकमगढ़ में रात 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। देवास, गुना, मुरैना में भी पानी गिरा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 24 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो गया है। इससे गहरे बादल आएंगे। 26 से 28 जनवरी के बीच ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, सागर और रीवा संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। भोपाल में गरज-चमक भी हो सकती है। पिछले एक सप्ताह से कई जिलों में बारिश हो रही है। खासकर सतना, रीवा, गुना, दतिया, छतरपुर और पन्ना भीग रहे हैं।

ग्वालियर अंचल में बादलों का डेरा, बारिश भी
पश्चिमी विक्षोभ के असर से तीन दिन से ग्वालियर अंचल में बादल डेरा जमाए हुए हैं। मंगलवार को भी सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। इसके बाद भी दिन और रात का पारा 24 घंटे के दौरान करीब 4 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ दर्ज किया गया। 9 दिन बाद फिर से मंगलवार को रात का पारा 12 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे पहले 17 जनवरी को 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जनवरी के अंत तक अंचल में बादलों का डेरा रहेगा। साथ ही बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। ग्वालियर शहर में तीन दिन में रात का पारा दोगुना तक चढ़ चुका है। 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि मंगलवार को 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह लगभग दोगुना पारा तीन दिन में चढ़ गया। रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री से ऊपर होने के कारण अब कड़ाके की सर्दी से लोग राहत महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह से बादल छाए थे। इस दौरान बूंदाबांदी भी हुई। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 4 डिग्री बढ़त के साथ 23.4 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री बढ़त के साथ 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

प्रदेश के सभी शहरों में रात का पारा 10 डिग्री पार
प्रदेश के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। नर्मदापुरम में मंगलवार रात न्यूनतम पारा सबसे ज्यादा सागर में 18.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सागर में 17.4 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *